news

ट्राइसिटी सीनियर सिटिजन की सेक्टर 33 कम्युनिटी सेंटर में हुई मासिक बैठक

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर तेरा ही तेरा मेडिकोज देगा स्पेशल डिस्काउंट

चण्डीगढ़ : ट्राइसिटी सीनियर सिटिजन की मासिक बैठक सेक्टर 33 कम्युनिटी सेंटर में हुई। बैठक की शुरुआत श्रीमती राजिंदर कौर सहदेव निम्मी द्वारा की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों व सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

बैठक में टी-गेम आयोजित की गई और इस खेल में कई सदस्यों ने काफी उत्साह से हिस्सा लिया। सचखंड श्री हजूर साहिब के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व पूर्व ओएसडी एवं पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व डीजीएम दविंदरपाल सिंह चावला ने आए हुए मेहमानों को स्वागत किया और इंचार्ज तेरा ही तेरा मेडिकोज चंडीगढ़ के रूप में आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए तेरा ही तेरा मिशन की ओर से चल रहे प्रोजेक्ट्स पर प्रकाश डाला। यह भी बताया गया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के आ रहे गुरुपर्व को समर्पित तेरा ही तेरा मेडिकोज की ओर से स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा और तेरा ही तेरा एथिकल लैब की ओर से भी स्पेशल केस के साथ एक फ्री पैकेज दिया जाएगा। आंखों की समस्या के लिए स्मार्ट ग्लास (कीमत करीब 35,000-40,000) निशुल्क प्रदान किए जाने का भी विशेष उल्लेख किया गया। जिन सदस्यों के जन्मदिन नवंबर 2026 के हैं, उनसे केक कटवाया गया, मोतियों की माला पहनाई गई और विशेष उपहार दिए गए। कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों का आभार जताया गया और सभी के लिए लंच की व्यवस्था करने के उपरांत कार्यक्रम समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जेठी जी, रविंदर नाथ, श्रीमती प्रतिपाल कौर, मिनोचा, मावी साहिब व गवर्निंग बॉडी के अन्य सदस्यों का भी आभार जताया गया। इस अवसर पर बैठक की रजिस्ट्रेशन की सेवा मल्होत्रा ने निभाई।

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *