जेएसएस द्वारा रोज़गार मेले में 26 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया गया

जेएसएस द्वारा रोज़गार मेले में 26 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया गया

चण्डीगढ़ : जन शिक्षण संस्थान, सेक्टर 38 में आयोजित रोजगार मेले में डिप्लास्ट प्लास्टिक्स लिमिटेड, ट्रेंड ट्रेसेस सैलून, पैराडाइज सैलून, सु सोलरटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, न्यूरेका टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड आदि कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
इस रोजगार मेले में कुल 117 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा मैम्बर, एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन ने सभी भाग लेने वाली कंपनियों का सम्मान किया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रोज़गार मेले मे 26 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंघी ने कैंपस में आने के लिए कंपनियों को धन्यवाद दिया। जॉब फेयर ऑर्गनाइज़िंग कमेटी की हेड श्रीमती कविता ठाकुर की लीडरशिप में ऑर्गनाइज़ किया गया था।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाया।



