news

जाने कहाँ गए वो दिन…

जाने कहाँ गए वो दिन…

चण्डीगढ़ : सीनियर्स म्यूज़िक पैशन ग्रुप (एसएमपीजी), चण्डीगढ़ द्वारा पंजाब कला भवन, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में जाने कहाँ गए वो दिन – मुकेश की यादें शीर्षक से एक मधुर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महान गायक मुकेश के सदाबहार एकल एवं युगल गीतों की प्रस्तुति दी गई।

एसएमपीजी के निदेशक व आयोजक कर्नल बी. के. शर्मा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पटियाला से आए प्रतिभाशाली गायकों ने भाग लिया और मुकेश के लता मंगेशकर, आशा भोसले एवं सुमन कल्याणपुर के साथ गाए गए लोकप्रिय युगल गीतों तथा उनके प्रसिद्ध एकल गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव भाटिया (सेवानिवृत्त), एवीएसएम थे। जाने-माने क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा तथा प्रसिद्द रंगमंच कलाकार भारत भूषण भी उपस्थित रहे। ट्राइसिटी के कई प्रतिष्ठित आयोजक भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करने हेतु उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत आशा को एसएमपीजी की और से पूनम डोगरा ने श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद एस.के. अवस्थी द्वारा प्रस्तुत “मतवाली नार ठुमक…” गाया इसके पश्चात डॉ. शशिकांत एवं रेखा ने “एक प्यार का नगमा है” प्रस्तुत किया, जबकि कर्नल बी. के. शर्मा एवं नीलम ने “बिखरा के जुल्फें चमन में न जाना” गीत प्रस्तुत किया।

किशोर कुमार शर्मा ने डॉ. आरती बेदी के साथ “तुमने कभी किसी से कभी प्यार…” प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रानी सुमन एवं सुरिंदर कक्कड़ ने “फूल तुम्हें भेजा है” से दिल जीत लिया। विक्रमजीत ग्रोवर ने “सजनवा बैरी हो गए हमार” प्रस्तुत किया। आर.सी. दास एवं शिवानी दुआ ने “क्या खूब लगती हो” को सुंदर अंदाज़ में गाया। पंकज वर्मा एवं नीना भाटिया ने “ज़िंदगी की ना टूटे लड़ी” की मधुर प्रस्तुति दी।

इसके अतिरिक्त कुल 27 गीतों की प्रस्तुति अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा दी गई, जिनमें डॉ. संजीत एवं डॉ. लवलीन सोढ़ी, अविनाश, पुनीता, रुचिका, किशोर, प्रेम सिंगला एवं अनामिका, डॉ. सत्य भूषण, डॉ. सुप्रिया शर्मा, डॉ. दीपक कौशिक एवं डॉ. स्वरित, दीपक भटनागर, संजय शर्मा, हरजीत सचदेवा, रजनीश, पलविंदर ज़िलेदार, बलविंदर एवं आशा लूथरा, नैन्सी, वेद बागड़ी, तरसेम राज, आर.एन. गुप्ता, गगनदीप एवं मीनल चुघ, तथा नवीन दीवान शामिल रहे। सभी कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू चौहान एवं श्रीमती नीना भाटिया ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। अपने संबोधन में कर्नल बी. के. शर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि एसएमपीजी भविष्य में भी ट्राइसिटी एवं गुरुग्राम के संगीत प्रेमियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा तथा वीर नारियों के लिए चैरिटी शो भी आयोजित किए जाएंगे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *