news

छात्राओं को किशोरावस्था की शुरुआत, उसके महत्व, उससे जुड़े शारीरिक और अन्य बदलावों के बारे में जागरूक किया

छात्राओं को किशोरावस्था की शुरुआत, उसके महत्व, उससे जुड़े शारीरिक और अन्य बदलावों के बारे में जागरूक किया

सीएससीए की पहल वनिता ने आयोजित किया कार्यक्रम

 

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन (सीएससीए) के अध्यक्ष एससी अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई पहल वनिता ने एक और कदम आगे बढ़ाया। इसके तहत नया गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्था की उपाध्यक्ष लवलीन कौर और प्रोजेक्ट सचिव लिली सूद ने कक्षा 6वीं और 7वीं की छात्राओं को किशोरावस्था की शुरुआत, उसके महत्व, उससे जुड़े शारीरिक और अन्य बदलावों के बारे में जागरूक किया। उनके साथ गवर्निंग बॉडी के सदस्य किरण कपूर, कमलेश अरोड़ा और रेखा शर्मा भी उपस्थित रहीं। स्कूल की सेकेंड हेड श्रीमती अंजू महाजन और अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया।

साथ ही इस विषय से जुड़े विभिन्न मिथकों और सामाजिक वर्जनाओं पर भी चर्चा की गई।

छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए। अंत में उपाध्यक्ष लवलीन कौर ने अपने अनुभव और ज्ञान साझा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम के अंत में सीएससीए द्वारा दोनों कक्षाओं की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *