news

चौथी सिकंदरा देवी मैमोरियल कराटे और गदा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया 

चौथी सिकंदरा देवी मैमोरियल कराटे और गदा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

चण्डीगढ़ : चौथी सिकंदरा देवी मैमोरियल कराटे और गदा प्रतियोगिता का आर्य समाज, सैक्टर 7 में करवाई गई जिसमें शौर्य फाइट क्लब, चण्डीगढ़ के 27 बच्चों ने हिस्सा लिया और 54 मैडल जीते जिसमें 12 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज़ मैडल मिले।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन ने इन विजेता बच्चों के उत्साह और परिश्रम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप सरीन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया।

 

अनूप सरीन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर चैंपियन कभी ना कभी एक छोटा बच्चा था, जो सीख रहा था और गिर रहा था। जूडो और कराटे हमें सिखाते हैं, गिरकर फिर उठना। हारना गलत नहीं है, हार मानना गलत है। खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करो, और कभी हार मत मानो। आप सब चैंपियन हो, बस खुद पर विश्वास रखो! उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

 

 

कार्यक्रम में कोच मीनू के साथ पंडित सूरज मिश्रा और संगठन के कार्यकर्ता विश्व गुप्ता, बालम ठाकुर, अशोक शर्मा, उमेश गौतम एवं कौशल शर्मा की उपस्थिति रही।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *