चंडीगढ़ पुलिस आपकी सेवा में, मामला सेक्टर 39 बी का

चंडीगढ़। सेक्टर 39-बी में एक महीने से बंद पड़ा मेंटेनेंस ऑफ़िस (हरियाणा ) आखिरकार पुलिस के दखल के बाद खुल गया है। उल्लेखनीय है कि सेक्टर में एक दबंग की दहशतगर्दी के चलते पिछले लगभग एक माह से सरकारी मेंटेनेंस ऑफ़िस पर ताला लगा हुआ था। उसके द्वारा मेंटेनेंस ऑफ़िस के एक कर्मचारी को पीट दिए जाने से रोषमें आकर मेंटेनेंस ऑफ़िस को बंद कर दिया था, जिससे स्थानीय निवासी शिकायतों का निपटारा न होने से परेशान थे। पहले ही किसी मामले में जमानत पर चल रहा ये कथित दबंग ने आज भी इसी क्षेत्र में स्थित एक मकान में पेंट का काम करने आए मजदूरों को धमका कर काम रुकवा दिया जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दी गई, तो पुलिस अधिकारियों ने आकर पूछताछ की व एक पुलिस कर्मी को घर के बाहर तैनात कर दिया। कुछ दिन पूर्व ही सेक्टर 39 के थाने में नवनियुक्त थानाध्यक्ष राजीव कुमार के संज्ञान में आज जब यहां सक्रिय इस दबंग का मामला आया तो उन्होंने स्थानीय निवासियों को विश्वास दिलाया कि उनके होते हुए अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। उधर पता चला है कि कुछ देर पूर्व यहां गलियों में सरेआम दनदनाता हुआ घूम रहा दबंग थानाध्यक्ष के एक्शन में आते ही अब भूमिगत हो गया है।



