news

गरिमा शर्मा मिस व नसीम राणा मिस्टर कॉमर्स ज़ोन बने, कॉमर्स ज़ोन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को फेयरवेल दी 

गरिमा शर्मा मिस व नसीम राणा मिस्टर कॉमर्स ज़ोन बने

 

कॉमर्स ज़ोन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को फेयरवेल दी

 

मनीमाजरा : शिक्षण संस्थान कॉमर्स ज़ोन, मनीमाजरा में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान गरिमा शर्मा मिस व नसीम राणा मिस्टर कॉमर्स ज़ोन बने जबकि गुरनूर सिंह को स्टाइल आइकॉन, शिवानी को मिस चार्मिंग व ओजस बंसल को मिस्टर हैंडसम होगा। सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग बैज प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लंच पार्टी, डीजे पार्टी एवं ट्रीट का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण रहा। इस अवसर पर कॉमर्स ज़ोन के शिक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, मुकेश यादव, कनिका गांधी, हिमांशु कठुरिया एवं अनमोल बिष्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि जीवन प्रतिस्पर्धा नहीं, एक अनुभव है। जो स्वयं के प्रति ईमानदार होता है, वही वास्तविक सफलता को प्राप्त करता है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *