news

आपकी योजना आपके द्वार, कार्यक्रम समावेशी विकास का आधार है : देवेश मौदगिल 

आपकी योजना आपके द्वार, कार्यक्रम समावेशी विकास का आधार है : देवेश मौदगिल

चण्डीगढ़ : फेडरेशन ऑफ़ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन्स, सेक्टर 40 द्वारा इसी सेक्टर में स्थित सामुदायिक केंद्र में आपकी योजना-आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना और नागरिकों तक उनकी प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना था।

फेडरेशन ऑफ़ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन्स सेक्टर 40 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दलविंदर सैणी ने बताया के इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं प्रशासक सलाहकार समिति के सदस्य देवेश मौदगिल मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उनके साथ स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।

 

अपने संबोधन में पूर्व मेयर देवेश मौदगिल ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज की वास्तविक शक्ति उसके सबसे कमजोर और वंचित वर्गों के समग्र उत्थान में निहित होती है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न पहलों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सभी योजनाएँ न केवल गरिमा और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि समाज में समान अवसर और समावेशी विकास की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।

देवेश मौदगिल ने समाज कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए विभाग द्वारा की विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। इनमें मुख्य तौर पर बेटियों के लिए ‘शगुन योजना’ के तहत ₹31,000 की सहायता राशि, ‘मज़दूर भवन’ के निर्माण में हुई प्रगति, सरकारी अस्पताल सेक्टर 16 में शुरू की गई ‘शाम की ओपीडी (आउटपेशेंट सेवाएँ), विभिन्न पेंशन में वृद्धि के प्रस्ताव और सेक्टर-49 में एक नए ‘वरिष्ठ नागरिक गृह’ के निर्माण की योजनाएँ शामिल हैं।

 

चंडीगढ़ के पूर्व महापौर, दवेश मौदगिल ने कहा कि हमें अंत्योदय का सपना साकार करने के लिए इन कल्याणकारी योजनाओं को उस व्यक्ति तक पहुँचाने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए जो कतार में सबसे अंत में खड़ा है। जिससे वो सम्मान पूर्वक जीवन जी सके।

 

स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि समाज कल्याण समिति द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों को आम जन तक पहुँचाने के लिए तैयार की गई बुक लेट एक सफल प्रयास है। इसमें सभी स्कीमें, उनकी पात्रता एवं संबंधित विभाग की जानकारियों के साथ उपलब्ध है। उन्होंने पूर्व मेयर देवेश मौदगिल द्वारा दी जानकारियों के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन का भी विश्वास दिलाया।

 

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ़ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन्स सेक्टर 40 के पदाधिकारी एस के खोसला, आर एस लड्डू, एच आर भाटिया, रचना, बी एस रंधावा, हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, देवेंद्र बेनीपाल, प्रदीप महाजन, तरसेम शर्मा, हरप्रीत सिंह, अनु, सरला, हरीश ठाकुर और नरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *