अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन, सेक्टर-19 में श्रीरामायण मास पारायण पाठ का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन, सेक्टर-19 में श्रीरामायण मास पारायण पाठ का आयोजन

चण्डीगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन, सेक्टर-19ए में ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा जी महाराज के आशीर्वाद एवं मिशन की अध्यक्षा परम पूज्या ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्णकांता जी महाराज के संरक्षण में श्रीरामायण मास पारायण पाठ का आयोजन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक घर-घर में किया जाएगा।

मिशन के सदस्य अजय सिंगला ने बताया कि मिशन प्रांगण में आयोजित बैठक में रघुवीर मनचंदा (संरक्षक, चंडीगढ़ शाखा), रामधन अग्रवाल (अध्यक्ष, चंडीगढ़ शाखा) तथा रवि भूषण सिंगला (सचिव, चंडीगढ़ शाखा) सहित लगभग 25 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में पूज्य संतों के आशीर्वाद से निर्णय लिया गया कि लगभग 35 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे श्रीरामायण मास पारायण पाठ का आयोजन इस वर्ष भी पूर्ववत किया जाएगा। इसके अंतर्गत 27 अगस्त से 29 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीरामायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, मिशन की अध्यक्षा परम पूज्या ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्णकांता जी महाराज एवं स्वामी डॉ मनीषा दीदी जी श्रीराम कथा एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगी।

इसके उपरांत 30 अगस्त को मिशन प्रांगण में समस्त संतों के पावन आशीर्वचनों के मध्य श्रीरामायण मास पारायण पाठ की पूर्णाहुति श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह है।


