Breaking News
news

नन्हे फैन की वीडियो पर शैरी मान ने किया था मिलने का वादा, कनाडा से चंडीगढ़ लौटकर किया पूरा

सोशल मीडिया के जरिए बच्चे ने जताई थी मिलने की इच्छा, शैरी मान ने कमेंट कर दिया था भरोसा

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर की गई एक मासूम गुजारिश किसी के लिए जिंदगीभर की खूबसूरत याद बन सकती है। ऐसा ही एक भावुक पल देखने को मिला, जब मशहूर पंजाबी गायक शैरी मान ने कनाडा से भारत लौटकर अपने एक नन्हे फैन से किया वादा पूरा किया।

दरअसल, कुछ समय पहले एक बच्चे ने सोशल मीडिया पर एक रील बनाकर शैरी मान से मिलने की इच्छा जताई थी। वीडियो में उसने बताया था कि वह शैरी मान का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उनसे मिलना चाहता है। बच्चे की इस मासूम गुजारिश पर शैरी मान ने खुद कमेंट करते हुए भरोसा दिलाया था कि जब भी वह कनाडा से भारत आएंगे, उससे जरूर मिलेंगे।

भारत लौटने पर शैरी मान ने बच्चे से मुलाकात कर उसकी ख्वाहिश पूरी की। जिस कलाकार को वह अब तक सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर देखता और जिसके गाने सुनता था, उसे अपने सामने पाना उसके लिए बेहद खास पल था। यह मुलाकात कलाकार और प्रशंसक के बीच उस खूबसूरत रिश्ते की मिसाल बनी, जहां एक छोटे से वादे ने किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *