Breaking News
news

राजकीय मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-46, चंडीगढ़ में 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया

राजकीय मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-46, चंडीगढ़ में 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया

Chandigarh, 18.11.2026

चंडीगढ़: 9वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर आरोग्य विद्या एंड नेचुरोपैथी इंस्टीट्यूट, मोहाली द्वारा गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-46, चंडीगढ़ के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली तथा प्रकृति के पांच तत्वों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

 

इस अवसर पर प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एम.पी. डोगरा ने अपने संबोधन में प्रकृति के पांच मूल तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश – के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन तत्वों के संतुलित उपयोग से व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जी सकता है। उन्होंने शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

श्री प्रभुनाथ साही ने औषधीय जड़ी-बूटियों एवं पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रकृति ने हमें अनेक ऐसे पौधे प्रदान किए हैं जो स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री यदविंदर डोगरा ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, पर्याप्त नींद तथा सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन के प्रमुख आधार बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती शालू गुलाटी ने भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वस्थ जीवन के विभिन्न मानकों के बारे में मार्गदर्शन दिया तथा दैनिक जीवन में अच्छी स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल शिक्षक इको क्लब प्रभारी नायब सिंह, शिवानी धुरिया, शिक्षक अजय राणा, मनोज कुमार, सूरज कुमार, सिम्मी शर्मा ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यह संदेश दिया गया कि प्रकृति के करीब रहकर, प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करके तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *