news

चंडीगढ़ के गांवों (पिंडों) की आवाज़ — राजनीति से ऊपर उठकर इंसाफ की मांग

 

चंडीगढ़, 17.11.2026

चंडीगढ़वासियों को मालिकाना हक मिलने की घोषणा का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एक सराहनीय कदम है, लेकिन इसके साथ ही एक कड़वा सच यह भी है कि जिन गांवों और किसानों की ज़मीनों पर यह खूबसूरत शहर बसा है, आज वे ही सबसे ज़्यादा उपेक्षित हैं।

आज जो गांव यहां बचे हैं और जो परिवार अपनी ज़मीनें देकर दूर-दराज़ के इलाकों में कठिन हालातों में जीवन बिताने को मजबूर हैं, उन्हें आज भी कोई ठोस राहत या सहूलियत नहीं मिली है। चाहे कोई भी पार्टी हो या कोई भी नेता, गांवों के बुनियादी मसले आज भी अनसुलझे हैं।

हम सभी राजनीतिक दलों, माननीय सांसद और चंडीगढ़ प्रशासन से अपील करते हैं कि राजनीति से ऊपर उठकर चंडीगढ़ के मूल गांवों की इन जायज़ मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाए:

लाल डोरे (Red Line) का समाधान: लाल डोरे के बाहर बने मकानों को तुरंत नियमित (Regularize) किया जाए ! Is message ko Gurmukhi Punjabi mein bana dijiye please.

निर्माण की अनुमति: परिवारों के विस्तार को देखते हुए गांवों में चार मंजिला मकान बनाने की अनुमति दी जाए।

बुनियादी सुविधाएं और टैक्स में छूट: हर घर को बिना किसी अड़चन के बिजली और पानी के कनेक्शन मिलें, और चंडीगढ़ के गांवों को टैक्स में विशेष छूट दी जाए।

रोज़गार में प्राथमिकता: जिन परिवारों की ज़मीनों पर यह शहर बसा है, उनके बच्चों को चंडीगढ़ प्रशासन की नौकरियों में पहल के आधार पर आरक्षण/प्राथमिकता दी जाए।

चंडीगढ़ की नींव इन गांवों के त्याग पर टिकी है। विकास का असली लाभ तभी सार्थक होगा जब शहर के साथ-साथ इन पिंडों को भी उनका पूरा हक और सम्मान मिलेगा।

धन्यवाद।

भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी

एक्स सरपंच, ग्राम पंचायत बड़हेड़ी

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *