news

चंडीगढ़ सेक्टर-34 की वी-4 सड़क की री-कारपेटिंग का कार्य शुरू, पार्षद प्रेम लता ने किया शुभारंभ

सड़क के निर्माण से गुरुद्वारा साहिब, मेला ग्राउंड और मार्केट आने-जाने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

(पुनीत महाजन)

चंडीगढ़, 1 नवंबर 2026: वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रेम लता ने सेक्टर-34 स्थित वी-4 सड़क (गुरुद्वारा साहिब के सामने वाली सड़क) की री-कारपेटिंग का कार्य 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू करवाया। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ ‘वाह जी वाह’ (Wah Ji Wah Eating Joint) के सामने से किया गया।

इस सड़क के पुनर्निर्माण से गुरुद्वारा साहिब, मेला ग्राउंड और सेक्टर-34 मार्केट आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से त्योहारी सीजन और आगामी गुरु पर्व के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों तथा मार्केट में आने वाले लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

इस विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सरदार एस.एम. भल्ला, डी.एस. चीमा, रमनिक सिंह, बलबीर सिंह, कुलवंत कौर, जगतार सिंह (जेई), एसडीओ अमन सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की !

पार्षद प्रेम लता ने कहा कि वार्ड के विकास और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की सड़कों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *