news

ईपीएस-95 पेंशनरों ने उठाई न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग, 15 दिसंबर को EPFO मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान

न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, DA से जोड़ने और उच्च पेंशन योजना लागू

ईपीएस-95 पेंशनरों की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की बैठक, केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर 2026:

ईपीएस-95 पेंशनरों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर Employees Pension (1995) Co-ordination Committee, New Delhi की राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय कार्यसमिति (CWC) की बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित इंजीनियर्स भवन में आयोजित की गई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से ईपीएस-95 पेंशनरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन NFL Ex-Employees Welfare Association के सहयोग से किया गया।

बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश येन्दे ने केंद्र सरकार से ईपीएस-95 पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन में तत्काल वृद्धि करने तथा इसे महंगाई भत्ते (DA) से जोड़ने की मांग की। उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी समिति की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और 4 नवंबर 2022 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप उच्च पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी उठाई।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भीमराव डोंगरे ने भी पेंशनरों की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सरकार को वरिष्ठ पेंशनरों की बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के लिए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। समिति के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश पाठक ने पिछली बैठकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और बैठक के एजेंडे पर चर्चा कर प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए।

बैठक में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन की वित्तीय एवं एक्चुरियल समीक्षा, वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप पेंशन में सुधार तथा पात्र पेंशनरों के लिए 1 सितंबर 2014 को आधार तिथि मानकर बकाया/पूर्वव्यापी राहत पर विचार करने की मांग रखी गई। CWC Press Note.pdf

बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पेंशनर प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में 15 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित EPFO मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा तथा 16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

बैठक की सफलता में चंडीगढ़ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रीय सचिव एम. जी. गोरब ने बैठक के सफल आयोजन के लिए करनैल सिंह, अशोक राणा और मोहिंदर सैन शर्मा सहित सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

ईपीएस-95 पेंशनरों ने केंद्र सरकार से मांग की कि उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जाए।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *