इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन का भव्य उद्घाटन

इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन का भव्य उद्घाटन

चण्डीगढ़ : पंजाब ललित कला अकादमी, सेक्टर 16 में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित डॉ. पुष्पिंदर कौर, ‘सोशल सब्सटेंस’ और ‘कला फ्यूजन’ चंडीगढ़ के संयुक्त सहयोग से 28 से 30 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वर्णजीत सावी (चेयरपर्सन, पंजाब ललित कला अकादमी, चंडीगढ़) के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम मल्होत्रा, चेयरमैन, ललित कला अकादमी, चंडीगढ़, बृजेश जौली, डायरेक्टर, के.टी. कला, अमृतसर व पुनीत मदान सहित कला जगत की कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

इस दौरान चंडीगढ़ के प्रसिद्ध वायलिन वादक मनदीप सिंह की सुरीली प्रस्तुति ने पूरे माहौल को सकारात्मकता और उत्साह से भर दिया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सिंगापुर, कनाडा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 64 से अधिक प्रोफेशनल और उभरते हुए कलाकारों ने भाग लिया जिसमे
चारकोल, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, फोटोग्राफी, माइक्रोम्यूजिक वर्क, कला और शिल्प, रेजिन आर्ट, वॉटर कलर, स्कल्पचर, रियलिस्टिक आर्ट वर्क अंब्रोड्री आर्ट वर्क, वल्वेट यरन, टेक्सटाइल वेस्ट आर्ट वर्क, मंडला आर्ट, पेपर मैच आर्ट वर्क, पैनन्टिंग इत्यादि के स्टाल लगे हुए हैं।

इस आर्ट गैलरी में 5 साल के बच्चों से लेकर सीनियर सिटिज़न, रिटायर्ड डॉक्टर, आर्मी ऑफिसर और दिव्यांग श्रेणी के कलाकारों की बेहतरीन कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं।आगामी कार्यक्रम और मुख्य अतिथि:29 अगस्त (दोपहर 12:00 बजे): मुख्य अतिथि बलजीत कौर (अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस) प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।30 अगस्त (दोपहर 12:00 बजे): मुख्य अतिथि प्रोफेसर वाई.पी. वर्मा (रजिस्ट्रार, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़) की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा।यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 30 अगस्त तक पंजाब कला भवन/ललित कला अकादमी परिसर में खुली रहेगी।



