news

आंगनबाड़ी एवं क्रेच परिसर में मच्छरों के प्रकोप पर हुई त्वरित कार्रवाई, सोमवार को ग्राउंड लेवलिंग का आश्वासन

 

आंगनबाड़ी एवं क्रेच परिसर में मच्छरों के प्रकोप पर हुई त्वरित कार्रवाई, सोमवार को ग्राउंड लेवलिंग का आश्वासन

 

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026: वार्ड नंबर 20, हेलो माजरा स्थित आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्र के ग्राउंड में बरसाती पानी और गंदगी जमा होने के कारण मच्छरों के प्रकोप की समस्या को लेकर समाजसेवी अरविंद सिंह ने आंगनबाड़ी एवं क्रेच के निदेशक श्री नवीन रट्टू जी से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निदेशक श्री नवीन रट्टू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मलेरिया विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम द्वारा संपर्क केंद्र के आसपास तथा विशेष रूप से आंगनबाड़ी एवं क्रेच के ग्राउंड में MLO (Mosquito Larvicide Oil) का छिड़काव/ऑयलिंग किया गया, जिससे मच्छरों के लार्वा को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और बच्चों को मच्छरजनित बीमारियों के खतरे से बचाने में सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही ग्राउंड में बरसाती पानी की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने के लिए सोमवार को मिट्टी डलवाकर ग्राउंड को समतल करने का आश्वासन भी दिया गया है।

समाजसेवी अरविंद सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायत को शांतिपूर्वक सुनकर तत्काल कार्रवाई करवाना सराहनीय है। उन्होंने निदेशक श्री नवीन रट्टू, मलेरिया विभाग की टीम तथा संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अधिकारी इसी तरह जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध कार्रवाई करें, तो आम नागरिकों को काफी राहत मिल सकती है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आंगनबाड़ी एवं क्रेच में छोटे बच्चे आते हैं, इसलिए उनके लिए स्वच्छ, सुरक्षित और मच्छरमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

— अरविंद सिंह

समाजसेवी, वार्ड नंबर 20

हेलो माजरा, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *