news

इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन में भाग लेने हेतु 15 अगस्त तक कराया जा सकता है पंजीकरण

इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन में भाग लेने हेतु 15 अगस्त तक कराया जा सकता है पंजीकरण

प्रदर्शनी का आयोजन 28 से 30 अगस्त तक होगा

चण्डीगढ़ : इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन का आयोजन दिनांक 28 से 30 अगस्त तक पंजाब कला भवन, सेक्टर 16 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यात और ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्राप्त प्रोफ़ेसर पुष्पइंदर कौर द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आर्टिस्ट पुनीत मदान ने बताया की इस प्रोग्राम में सभी तरह की कलाओं, माध्यमों और क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए सभी उम्र के कलाकारों हेतु एक अवसर है, जिसमें पेंटिंग, स्कल्पचर (मूर्ति-कला), फ़ोटोग्राफ़ी
ड्राइंग और इलस्ट्रेशन,
क्राफ्ट और एप्लाइड आर्ट
डिजिटल आर्ट, इंस्टॉलेशन इत्यादि विभिन्न कलाओं का समावेश होगा।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अगस्त रखी गई है। इच्छुक कलाकार प्रोफ़ेसर पुष्पइंदर कौर से मोबाइल नंबर 9815723355 पर संपर्क कर सकते हैं। उनके मुताबिक इंटरनेशनल प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी कला दिखाने और क्रिएटिविटी के ज़रिए सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा के साथ-साथ कलाकारों, क्यूरेटर और कला प्रेमियों से मिलने और इनसे सीखने का एक मंच मिलेगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *