रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच ने पहाड़ों का हरा सोना के नाम से प्रसिद्ध पेड़ बांज का पौधारोपण किया

रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच ने पहाड़ों का हरा सोना के नाम से प्रसिद्ध पेड़ बांज का पौधारोपण किया
नीम, आंवला, बांस, बेलपत्र के पौधे भी लगाए गए
चण्डीगढ़ : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच, चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-29 स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, गढ़वाल सभा, चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार, महासचिव बीरेंद्र कंडारी, गढ़वाल सभा के पूर्व प्रधान बिक्रम सिंह बिष्ट, चमोली परिषद के प्रधान बलवंत बिष्ट, ज्योतिषाचार्य राकेश बेंजवाल सहित उत्तराखंड की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच के प्रधान राजिंदर बिष्ट ने बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड में प्रसिद्ध पेड़ बांज, जिसे पहाड़ों का हरा सोना कहते हैं, जो जल संरक्षण का मुख्य आधार और पशुओं के चारे का प्रमुख साधन माना जाता है लगाया गया इसके अलावा नीम, आंवला, बांस, बेलपत्र के पौधे भी लगाए गए l मंच के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, सांस्कृतिक सचिव भगवान सिंह पंवार तथा महासचिव दीपक भट्ट ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, एवम् महिलाओं का धन्यवाद किया l




