news

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

सेक्टर-26 हर्बल पार्क में चल रहा तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर संपन्न

 

पंचकूला : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का बुधवार समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम क्रियाएं की। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आमजन को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित योग कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ, ऊर्जावान और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसलिए योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत संस्थान के योग हॉल में सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक योग क्रियाओं का अभ्यास 20 जून तक कराया जाएगा। इसके साथ ही, संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन 21 जून को चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित प्लाजा मार्केट में किया जाएगा। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *