news

शिवालिक गार्डन मनीमाजरा सेक्टर-13 पहुंचे सांसद मनीष तिवारी, लोगों की समस्याएं सुनीं — हर संभव समाधान का दिया भरोसा

 

 

शिवालिक गार्डन मनीमाजरा सेक्टर-13 पहुंचे सांसद मनीष तिवारी, लोगों की समस्याएं सुनीं — हर संभव समाधान का दिया भरोसा

 

चंडीगढ़, 17 जून 2026:चंडीगढ़ के माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की ने मनीमाजरा सेक्टर-13 स्थित शिवालिक गार्डन का विशेष दौरा कर स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।

 

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सांसद श्री मनीष तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और लड्डू बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। लोगों ने पार्क में ही सांसद महोदय के साथ बैठकर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

 

लोगों को संबोधित करते हुए सांसद श्री मनीष तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ कॉर्पोरेशन में पिछले लगभग 9 वर्षों से भाजपा सत्ता में रही, लेकिन जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे आज भी लंबित हैं। उन्होंने लोगों से आने वाले कॉर्पोरेशन चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की, ताकि शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिल सके।

 

इस दौरान शिवालिक गार्डन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग रखी। सांसद श्री मनीष तिवारी ने इस मांग पर उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

सांसद महोदय ने कहा कि आरडब्ल्यूए या आप सब सम्मानित बुजुर्गों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर पूर्व मेयर सरदार सुरेंद्र सिंह जी के माध्यम से भेजा जाए, ताकि संबंधित विभागों के साथ बातचीत कर उचित कार्रवाई की जा सके।

 

पीने के पानी की समस्या पर लोगों ने सांसद को अवगत करवाया। सांसद श्री मनीष तिवारी ने कहा कि मनीमाजरा में 24×7 पानी पायलट प्रोजेक्ट को लेकर पहले दिन से ही सवाल उठाए गए थे। आज भी कई लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग से बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

 

शिवालिक गार्डन में लोगों ने पार्क की सुविधाओं को लेकर भी अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने बताया कि पार्क में पीने के पानी की कमी, सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत, खराब वॉशरूम और वॉशरूम के ताले अक्सर बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एक अतिरिक्त वॉशरूम एवं ओपन एयर थिएटर बनाने की मांग भी रखी गई।

 

सांसद श्री मनीष तिवारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर जल्द संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने लोगों से लिखित प्रस्ताव देने को कहा ताकि समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रक्रिया शुरू की जा सके।

 

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सांसद महोदय के हस्तक्षेप से मनीमाजरा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

इस मौके पर पूर्व मेयर एवं पार्टी उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह, प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों, सचिव इमरान मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रधान संजीव गाबा, सचिव बुआ सिंह, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, सचिव अभिजीत सिंह सैनी, एस.एस. परवान, साहिल चावर, नेत राम, पंडित प्रदीप गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष मतलूब खान, राम प्रकाश चौधरी अभिजीत सैनी, राम स्वरूप, राजेंद्र जागलान, राम चंदर पन्नू, हरदीप सिंह, रामधारी सर, अमरजीत, बालकृष्ण शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

जारीकर्ता:

इमरान मंसूरी,

सचिव, चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी

राजबीर सिंह भारतीय, उपाध्यक्ष

ब्लाक कांग्रेस कमेटी मनीमाजरा चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *