भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

महासचिव के पद की अहम जिम्मेदारी रूबी गुप्ता और हेमा शर्मा को दी जबकि सुधा छा होंगी खजांची
चण्डीगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ की नवनियुक्त अध्यक्ष सोनम वर्मा ने पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की सहमति से अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

इन नियुक्तियों के मुताबिक महासचिव के पद की अहम जिम्मेदारी रूबी गुप्ता और हेमा शर्मा को दी गई है जबकि सुधा छा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर चंद्रावती शुक्ला, फर्मीला, रमा माथुर तथा पंकज राणा को नियुक्त किया गया है जबकि
सचिव पद पर सुमन शर्मा, राजिंदर कौर रत्तू, रज़िया सुल्ताना तथा कशिश महाजन को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा सुश्री रिद्धि सोनी को कार्यालय सचिव तथा शैलजा शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।



