तीन दिवसीय 5वां चंडीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 दिनांक 29 मई से 31 मई, 2026 तक सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

Chandigarh 1.6.26

तीन दिवसीय 5वां चंडीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 दिनांक 29 मई से 31 मई, 2026 तक सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर Atul Nanda (सीनियर एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट एवं प्रधान पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन) के साथ Pankaj Sharma (सीनियर एडवाइज़र, पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन), Gagan Bari (एडवाइज़र, पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन), Sumit Bari (खजांची, पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन), Manish Bhardwaj (टेबल टेनिस कोच, पंजाब स्पोर्ट्स विभाग), Manmeet Singh (जॉइंट सेक्रेटरी, पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन) तथा Ganesh Ahuja (अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी) ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए, उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट के दौरान Atul Nanda ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें खेलों के प्रति विशेष रूप से प्रेरित किया। उनकी धर्मपत्नी Rameeza Hakim ने भी टूर्नामेंट में शिरकत की तथा बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा तथा वे खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित हुए।
इस टूर्नामेंट में लगभग 300 से 350 खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्यों एवं जिलों जैसे जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मानसा, बरनाला, संगरूर, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा अन्य क्षेत्रों से भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट कम्पटीशन मैनेजर कनव खन्ना तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी राहुल मल्होत्रा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनलिस्ट खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिली और उनका खेलों के प्रति सम्मान एवं रुचि बढ़ी।
यह टूर्नामेंट स्वर्गीय श्री आर.एस. मेहता जी की स्मृति में आयोजित किया गया तथा यह इस आयोजन का पाँचवां संस्करण था। यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष सेक्टर 23, चंडीगढ़ स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित किया जाता है और आशा है कि आने वाले वर्षों में यह और भी बेहतर एवं भव्य रूप में आयोजित होगा।
टूर्नामेंट की टेक्निकल टीम ने भी इसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कपिल कुंद्रा, दीपक मेहता, जगदीश सिंह, साहिल जनवेजा, ऋषभ सैनी, नकश मेहरा, पवन जनवेजा, पीयूष पुजारा, अनिल कुमार तथा मनप्रीत सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सहयोग और समर्पित प्रयासों से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।




