news
पंचकूला में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए HSVP ने उजाड़ा पार्क; बुलडोजर से उखाड़े पेड़, लोगों में भारी आक्रोश

31.5.25/ पंचकूला में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए HSVP ने उजाड़ा पार्क; बुलडोजर से उखाड़े पेड़

पंचकूला के सेक्टर-5 में एक पार्क की जगह मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी है। एचएसवीपी का कहना है कि यह स्वीकृत योजना का हिस्सा है और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है, जबकि विरोधियों ने हरियाली उजाड़ने पर सवाल उठाए हैं।




