news
चंडीगढ़ : एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में S D college की इतिशा ने जीता कांस्य पदक


चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एसडी कॉलेज सेक्टर-32 की छात्रा इतिशा दास ने मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीता है। इतिशा दास ने यह ऐतिहासिक पदक महिला अंडर-73 किलोग्राम वर्ग में हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वह चंडीगढ़ और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली गर्वित खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।




