news

वार्ड नंबर 12 में सियासी घमासान: लोकहित सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने की भाजपा प्रत्याशी को हराने की अपील

वार्ड नंबर 12 में सियासी घमासान: लोकहित सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने की भाजपा प्रत्याशी को हराने की अपील

जीरकपुर : नगर कौंसिल चुनाव 2025 के मतदान से ठीक पहले वार्ड नंबर 12 का राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। लोकहित सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनता से बीजेपी उम्मीदवार को हराने की खुली अपील की है। इस अप्रत्याशित कदम से क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है।रिंकू गोयल की टिकट कटने से गरमाई राजनीतिचुनाव प्रचार के बीच वार्ड नंबर 12 में उस समय हड़कंप मच गया जब रिंकू गोयल की टिकट कटवाने के गंभीर आरोप सामने आए। इस घटनाक्रम के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जिसने अब एक खुली बगावत का रूप ले लिया है।जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोपबीजेपी की अंदरूनी कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए सतीश भारद्वाज ने कहा कि पार्टी में जमीनी स्तर पर खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस उपेक्षा के कारण संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है।जनता की अदालत में फैसला, विकास पर जोरपोस्टर के जरिए मतदाताओं से भावुक और रणनीतिक अपील की गई है। सतीश भारद्वाज ने जनता को याद दिलाया है कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला उन्हीं के हाथ में है। उन्होंने वार्ड नंबर 12 के समग्र विकास के लिए मतदाताओं से सोच-समझकर, सूझबूझ के साथ सही फैसला लेने का आह्वान किया है ताकि क्षेत्र का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *