news

नशा युवा पीढ़ी को कर रहा है कमज़ोर : डॉ मलिक

नशा युवा पीढ़ी को कर रहा है कमज़ोर : डॉ मलिक

नशे के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सेमिनार 31 को

चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

 

चंडीगढ़ : जाट सभा चंडीगढ़ /पंचकूला के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि नशा देश की युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है , अगर समय रहते समाज नहीं सम्भला तो इसके दूरगामी भयावह परिणाम होंगे।

 

डॉ मलिक आज यहां जाट सभा की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आगामी 31 मई को नशा के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने हेतु होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों की ड्यूटी लगाई।

 

डॉ मलिक ने बैठक के बाद जानकरी दी कि जाट सभा द्वारा आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय सेमिनार में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन लोकुर, असम के पूर्व डीजीपी के.सी रेड्डी, लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सिंह सांगवान , भारत के अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल डी.पी सिंह, पूर्व डीजीपी डॉ के.पी सिंह, डॉ एच.के बाली, भारत सरकार के सयुंक्त सचिव डॉ अमरप्रीत दुग्गल, सीनियर ड्रग कंट्रोलर सुश्री सारिका मलिक, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के समाज शास्त्र विभाग के चेयरपर्सन प्रोफेसर विनोद कुमार , बीच-रेसलिंग इंडिया के प्रेजिडेंट रोहताश सिंह नांदल मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार रखेंगे।

 

इसी प्रकार ,नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक अनुराग गर्ग , चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ सागर प्रीत हुडा तथा सेवानिवृत आईपीएस श्री जी.एस मल्ही पैनेलिस्ट के तौर पर युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूक करेंगे।

 

आज की बैठक में जाट सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सीनियर एडवोकेट रामकुमार मलिक, उपप्रधान जयपाल पुनिया , सचिव बी.एस गिल, के अलावा एमएस फौगाट, जे.एस ढिल्लो, नरेश दहिया, विमल जून, रामफल नैन, डॉ सत्यव्रत धनखड़, मनबीर सिंह सांगवान, सुरेंद्र बांगड़ , श्रीमती राजवंती मान, राकेश गिल, सतीश कुमार, श्री प्रेम सिंह, डॉ सतबीर सिंह सैनी, जयमल मलिक, कपिल मल्हान, सतबीर सिंह धनखड़ समेत कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

 

ये जानकारी संस्था के कार्यालय सचिव प्रेम सिंह ने दी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *