news
वैदिक गर्ल्स स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

वैदिक गर्ल्स स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

स्टूडेंट खुशी और स्टूडेंट रानी रही टॉपर
चंडीगढ़ 17 मई वैदिक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा का बारहवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा । 12 वीं कक्षा की स्टूडेंट खुशी ने 84 प्रतिशत अंक लेकर और स्टूडेंट रानी ने 83 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। द्रक्षा और ज्योति ने भी 81.40 अंक प्राप्त किये।प्रिंसिपल पूनम सेखरी ने सभी स्टूडेंट्स शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई भी दी। स्टूडेंटस को शाबाशी देते हुए प्रिंसिपल पूनम ने कहा कि इन स्टूडेंट्स ने स्कूल का नाम और माता-पिता का नाम रोशन किया है।



