रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच, चण्डीगढ़ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 17 को

रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच, चण्डीगढ़ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 17 को

चण्डीगढ़ : रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच, चंडीगढ़ द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 17 मई 2026 (रविवार) को गढ़वाल भवन, सेक्टर-29 ए, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है l
इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों अनन्या भट्ट, अनुपम पुरोहित एवं मीमांसा नेगी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश बेंजवाल, श्री अरुण दत्त वशिष्ठ, पूर्व प्रधान श्री सतरूप सिंह रावत तथा श्री गोविंद सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हाल ही में सम्पन्न चुनाव में श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से प्रधान तथा श्री दीपक भट्ट को महासचिव चुना गया है। मंच के अन्य नव-निर्वाचित पदाधिकारी भी इस अवसर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।

अन्य पदाधिकारियो में शशि पुरोहित-वरिष्ठ उप प्रधान, बलवन्त सिंह रावत-उप प्रधान, श्रीमती राजेश्वरी नेगी-सचिव, भगवान सिंह पंवार-सांस्कृतिक एवं खेलकूद मंत्री, श्रीमती बीना बिष्ट -उप सांस्कृतिक सचिव, सुखदेव वशिष्ठ-वित्त सचिव, विश्वनाथ भट्ट- आडिटर, संजीव बेंजवाल -प्रैस सचिव, उमेश वशिष्ठ-माल सचिव तथा सीमा सजवाण, अम्बिका नेगी, रोशनी, सर्बेश्वरी, खिलेश सती, हरीश बिष्ट, सर्वेश्वरी राणा एवं श्रीमती रो



