news
चण्डीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई

चण्डीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारी आज कर्मवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देने उनके निवास स्थान पहुंचे।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की। नेताओं ने कहा कि उनके राज्यसभा पहुंचने से क्षेत्र और समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहायता मिलेगी। बधाई देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में राजीव मौदगिल, विक्रम चोपड़ा, नरिंदर सिंह, लालचंद शर्मा और दिनेश बत्ता शामिल रहे।



