स्वरा संगम के वार्षिक सिंगिंग ऑडिशंस 17 मई को

स्वरा संगम के वार्षिक सिंगिंग ऑडिशंस 17 मई को
चण्डीगढ़ : संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्वरा संगम एंटरटेनर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक सिंगिंग ऑडिशंस का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अमिताभ सेनगुप्ता और सचिव राजीव मेनन ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह पहल नए कलाकारों को पेशेवर संगीत उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि इन ऑडिशंस के माध्यम से चयनित शीर्ष 25 प्रतिभागियों को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित की जाने वाली ‘ग्रैंड म्यूजिकल नाइट’ में नामी कलाकारों के साथ प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जो उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
सिंगिंग ऑडिशंस 17 मई, दिन रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सेक्टर 35-सी स्थित बंगीय सांस्कृतिक सम्मिलनी में होंगे। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
संस्था ने सभी इच्छुक और प्रतिभाशाली गायकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने संगीत करियर की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं। पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी संपर्क नंबरों 83608 48750 व 99880-21127 और ईमेल swarasangam.chd@gmail.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

