news

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन चण्डीगढ़ में 3 मई से

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन चण्डीगढ़ में 3 मई से

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य श्री भगवान भैया जी होंगे कथाव्यास : 6 मई को प्रशासक भी पधारेंगे

 

चण्डीगढ़ : शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सेक्टर-20सी स्थित प्राचीन श्री गुग्गा माड़ी हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा पारायण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 3 मई से 9 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक चलेगा।

कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य श्री भगवान भैया जी द्वारा किया जाएगा। उनकी मधुर वाणी और गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान से श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

महोत्सव का शुभारंभ 3 मई को दोपहर 2:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान 6 मई (बुधवार) को गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल पंजाब एवं चंडीगढ़ के प्रशासक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

समापन दिवस 9 मई को प्रातः 9:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन सायं 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी।

 

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *