news

भारत विकास परिषद, एमएससी शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न : पक्षी सेवा अभियान चलाने का निर्णय   

भारत विकास परिषद, एमएससी शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न : पक्षी सेवा अभियान चलाने का निर्णय

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद, एमएससी शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विजय रावत ने की। बैठक में आगामी वर्ष के लिए शाखा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई एवं सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। शाखा की सदस्य श्रीमती उषा अरोड़ा को चंडीगढ़ प्रांत में ‘संस्कार गतिविधि प्रमुख’ नियुक्त किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।

साथ ही निर्णय लिया गया कि पक्षी सेवा अभियान के अंतर्गत हर माह के प्रथम सप्ताह में पार्कों एवं छतों पर पक्षियों के लिए पानी के कसौरे सामूहिक रूप से लगाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक सदस्य भाग लेगा। आज की बैठक में शाखा अध्यक्ष विजय रावत, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष करण चौहान, वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता टंडन, एचसी कुमार, एके टंडन, ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर प्रमोद आहूजा, ईस्ट जोन महिला प्रमुख एवं शाखा सदस्य श्रीमती सुनीता अरोड़ा, बाल संस्कार प्रमुख श्रीमती प्रभा मैनी, अश्विनी अरोड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अनिल किशोर टंडन जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *