news

सीबीएम ने प्रशासक से यूटी व्यापार एवं कल्याण बोर्ड के शीघ्र गठन की मांग की

कटारिया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया; बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक तय करवाई   

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करके व्यापार एवं कल्याण बोर्ड के गठन मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, उपाध्यक्ष दिवाकर साहूंजा व मोहित सूद, वित्त सचिव राधे लाल बजाज व कार्यकारी सदस्य नवदीप शर्मा शामिल थे। उन्होंने अनुरोध किया कि व्यापारियों के लंबित मुद्दों को समयबद्ध तरीके से देखने और हल करने के लिए अधिकारियों की एक उपसमिति शीघ्र गठित की जाए। सीबीएम ने जोर दिया कि यूटी का व्यापार एवं कल्याण बोर्ड जल्द से जल्द गठित किया जाए ताकि शहर के व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का निपटारा हो सके और शहर के वाणिज्य को बढ़ावा मिल सके। इस पर प्रशासक ने उन्हें बुधवार को यूटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के निर्देश दिए।

 

अनाज मंडी में 23 मई को “एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम” धार्मिक आयोजन का निमंत्रण भी दिया

इस अवसर पर मोहित सूद, अध्यक्ष, अनाज मंडी द्वारा अनाज मंडी में 23 मई को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम” के लिए राज्यपाल को निमंत्रण भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *