news

कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा कर्मचारी यूनियन द्वारा जीएमसीएच-32 में नवनियुक्त जॉइंट डायरेक्टर पालिका अरोड़ा का हार्दिक स्वागत किया

कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा कर्मचारी यूनियन द्वारा जीएमसीएच-32 में नवनियुक्त जॉइंट डायरेक्टर पालिका अरोड़ा का हार्दिक स्वागत किया

 

चण्डीगढ़ : आज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेक्टर-32 में नव नियुक्त जॉइंट डायरेक्टर पालिका अरोड़ा का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर जीएमसीएच-32 कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रधान सरदार जगजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी तालिब हुसैन, सीनियर उप-प्रधान सुरेंद्र सिंह, उप-प्रधान भूपेंद्र सिंह एवं कमेटी मेंबर सुशील जी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

यूनियन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि पालिका अरोड़ा के नेतृत्व में अस्पताल के कर्मचारियों के हितों, वेलफेयर तथा उनके अधिकारों को नई मजबूती मिलेगी और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल का निर्माण होगा।

सलाहकार त्रिलोचन सिंह सैनी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कर्मचारियों को नव नियुक्त जॉइंट डायरेक्टर से काफी उम्मीदें हैं और उनके मार्गदर्शन में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यूनियन की ओर से नव नियुक्त जॉइंट डायरेक्टर को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *