अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव पर श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 48 मे वार्षिक उत्सव एवं स्थापना दिवस मनाया

अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव पर श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 48 मे वार्षिक उत्सव एवं स्थापना दिवस मनाया
ट्राई सिटी में यह अकेला मंदिर है जहां पर साक्षात माता ज्वाला जी अखंड ज्योति के रूप में विराजमान है
चण्डीगढ़ : अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव पर श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 48 सी मे 11वें वार्षिक उत्सव एवं 12वें स्थापना दिवस के पावन अवसर को बहुत भव्य रूप से मनाने हेतु मां ज्वाला जी की पूजा अर्चना से शुभारंभ किया गया। मंदिर सभा के चंद्रशेखर शर्मा ने पूरे श्रद्धा भाव से माँ ज्वाला जी की आराधना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की ।
इस शुभ अवसर पर मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि आज से 11 वर्ष पूर्व 19अप्रैल 2015 को मंदिर में मां ज्वाला जी की अखंड ज्योत चंद्रशेखर शर्मा सपरिवार द्वारा स्थापित की गई । तत्पश्चात 3 दिनों तक अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई। ट्राई सिटी में यह अकेला मंदिर है जहां पर साक्षात माता ज्वाला जी अखंड ज्योति के रूप में विराजमान है। पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी मंदिर का स्थापना दिवस आज से लेकर 21 अप्रैल 2026 तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आज शाम माता की चौकी में (बॉबी एवं पार्टी) माता रानी का गुणगान भजनों द्वारा किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । मंदिर परिसर में सजे सुंदर पुष्पों एवं रोशनी ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।
तत्पश्चात मां ज्वाला जी की दिव्य आरती 108 ज्योतियों से चंद्रशेखर शर्मा परिवार एवं मंदिर सभा द्वारा की गई । कार्यक्रम के अंत में मंदिर सभा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सभी पदाधिकारियों विशेष कर एसएल टंडन, देवेंद्र पाल सिंह ठाकुर, रतनलाल, विजय जिंदल, आरके गुप्ता, अजय कौशिक, अतुल कौशिक, चंद्रशेखर शर्मा, अजय अग्रवाल ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
इसी तरह 20 एवं 21 अप्रैल को मंदिर में संकीर्तन मंडली द्वारा भजन व कीर्तन किए जाएंगे व 108 ज्योतियों से आरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।



