news

गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन की बड़ी पहल, युवाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत

गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन की बड़ी पहल, युवाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत

 

उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और फसल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम

चण्डीगढ़ : गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन ने युवाओं को आधुनिक शिक्षा, नवाचार और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह संस्था गुरु नानक देव ग्लोबल विश्वविद्यालय, टेक्सास (अमेरिका) की प्रायोजक संस्था है।

संस्था द्वारा शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में उच्च शिक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़ा कोर्स, किसानों के लिए फसल सुरक्षा योजना तथा एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शामिल है।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, सतत विकास और उद्यमिता की सोच विकसित करना है, ताकि वे समाज के लिए जिम्मेदार और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता बन सकें।

सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़े कोर्स के माध्यम से युवाओं को चिप निर्माण, डिजाइन और उन्नत उत्पादन तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा। यह पहल देश में बढ़ती तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी तैयार करेगी।

किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए फसल सुरक्षा के लिए विशेष योजना शुरू की गई है। हाल ही में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण देश के कई राज्यों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस योजना के तहत सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से ऐसे सुरक्षात्मक साधन तैयार किए जाएंगे, जो फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में सहायक होंगे।

इसके साथ ही संस्था द्वारा वर्ष 2026 में भारत में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञ, उद्योग जगत से जुड़े लोग, नीति-निर्माता और पर्यावरण क्षेत्र के जानकार भाग लेंगे। यह सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग के नए अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को एक सही दिशा देना और उन्हें समाज व देश के विकास में योगदान के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे प्रयास करती रहेगी, जिससे शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा को बढ़ावा मिले।

गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि वह मूल्य-आधारित शिक्षा और मानवता की सेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

+++++++++++

 

 

Guru Nanak Global Foundation launches major initiatives for youth and farmers

 

Key steps to strengthen higher education, technical training and crop protection

 

Chandigarh : Guru Nanak Global Foundation has announced the launch of several significant initiatives aimed at empowering youth through modern education, innovative thinking, and global opportunities. The foundation serves as the supporting body of Guru Nanak Dev Global University, Texas (USA).

The major initiatives include a specialized higher education training program, a course in semiconductor technology, a crop protection scheme for farmers, and the organization of an international conference.

Under the higher education initiative, postgraduate students will be trained through a structured three-stage program. The objective is to develop capabilities in innovation, sustainable development, and entrepreneurship, enabling students to emerge as responsible and impactful leaders.

The semiconductor technology course will equip youth with skills in chip design, fabrication, and advanced manufacturing techniques. This initiative is expected to meet the growing technological demands of the country while creating better employment opportunities for young professionals.

Keeping in view the challenges faced by farmers, a dedicated crop protection scheme has also been introduced. Recently, unseasonal rains and hailstorms have caused significant damage to crops across several states. Under this scheme, affordable and eco-friendly protective solutions will be developed to safeguard crops from natural calamities.

In addition, the foundation will organize a major international conference in India in 2026, bringing together experts, industry leaders, policymakers, and environmental specialists from across the world. The conference will provide a strong platform for knowledge exchange and collaborative opportunities.

On this occasion, Chairman Baljit Singh stated that the aim of these initiatives is to provide direction to youth and prepare them to contribute meaningfully to society and the nation. He added that such efforts will continue in the future to strengthen education, innovation, and social service.

The Guru Nanak Global Foundation reaffirmed its commitment to value-based education and service to humanity.

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *