सैलरी न मिलने से पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन नं. 22 के कर्मचारी परेशान, दो महीने से वेतन लंबित

सैलरी न मिलने से पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन नं. 22 के कर्मचारी परेशान, दो महीने से वेतन लंबित
मनीमाजरा : पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन नं. 22, मौलीजागरां के मेंटेनेंस कर्मचारी पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आज 14 तारीख होने के बावजूद उन्हें फरवरी और मार्च माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है।
कर्मचारियों ने बताया कि उनका पूरा घर इसी वेतन पर निर्भर करता है, लेकिन लगातार हो रही देरी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। कई कर्मचारियों की बैंक किस्तें बाउंस हो चुकी हैं, मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहे हैं और राशन तक की समस्या खड़ी हो गई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा और देरी आम बात बन चुकी है, जबकि कमिश्नर के स्पष्ट आदेश हैं कि हर महीने की 7 तारीख तक सैलरी जारी कर दी जानी चाहिए।
इस संबंध में कांग्रेस जिला महासचिव पवनदीप सिंह सनी ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों के रोजाना फोन आ रहे हैं और वे अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कर्मचारियों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और उनका जीवन सामान्य हो सके।



