news

पूनम पंजाब महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त 

पूनम पंजाब महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त

मोहाली :  स्थानीय फेज़-5 निवासी पूनम को पंजाब महिला कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पंजाब राज्य महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा द्वारा पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू की सिफारिश एवं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी पर की गई है। इस अवसर पर पूनम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी लगन से निभाएंगी और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगी और पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *