पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री स. जतिंदर सिंह शंटी के साथ भेंट करके ज्वलंत मुद्दों व देश एवं समाज के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की

पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री स. जतिंदर सिंह शंटी के साथ भेंट करके ज्वलंत मुद्दों व देश एवं समाज के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की
चण्डीगढ़ : पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री स. जतिंदर सिंह शंटी के साथ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषभ की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें पटियाला से समाजसेवी पंडित नीरज शर्मा तथा डीसीई नवजोत सिंह शामिल थे, ने भेंट करके अनेक ज्वलंत मुद्दों व देश एवं समाज के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने, सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने के विभिन्न आयामों पर रचनात्मक विचार-विमर्श किया तथा समावेशी विकास, मानव गरिमा और जनहित को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए मानवीय मूल्यों को बनाए रखने और समाज के व्यापक हित में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



