32 स्टूडेंट्स को मिला रोजगार जन शिक्षण संस्थान द्वारा लगाए गए जॉब फेयर में

32 स्टूडेंट्स को मिला रोजगार जन शिक्षण संस्थान द्वारा लगाए गए जॉब फेयर में
चण्डीगढ़ : जन शिक्षण संस्थान में आज एक रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले में डाइकिन, डिप्लास्ट प्लास्टिक्स लिमिटेड, ए.के फायर इंजीनियरिंग, बॉम्बे स्टाइलो टेलर एंड ड्रेपर्स, सैलून-ए-फेयर, पैराडाइज सैलून आदि कंपनियाँ शामिल रहीं। इस रोजगार मेले में कुल 196 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा मैम्बर, एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन ने सभी भाग लेने वाली कंपनियों का सम्मान किया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। रोज़गार मेले मे 32 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया। संस्थान के निर्देशक डॉ अरविन्द सिंघी ने कंपनियों को कैंपस में आने पर आभार व्यक्त किया । रोज़गार मेले का आयोजन ऑर्गेनिसिंग कमिटी की अध्यक्ष कविता ठाकुर ने किया । कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाया।




