news

हिंदू पर्व महासभा ने सभी मंदिरों के सहयोग से हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के शुभ आगमन पर एक सामूहिक एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया : खीर का प्रसाद बांटा

चण्डीगढ़ : हिंदू पर्व महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं महासचिव कमलेश चंद्र सूरी, समस्त कार्यकारिणी एवं चंडीगढ़ के सभी मंदिरों के सहयोग से हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के शुभ आगमन पर आज एक सामूहिक एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 23 बी के श्री सनातन धर्म मंदिर में शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस शुभ अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायको ने भजनों के भक्तिरस की अमृतवर्षा करके उपस्थित श्रद्धालुओं को अभीभूत किया । तत्पश्चात अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि मिशन सेक्टर 19 चंडीगढ़ से अध्यक्ष ब्रह्मावादिनी स्वामी कृष्ण कांता जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भक्तों एवं श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए । तत्पश्चात सुनील अरोड़ा अध्यक्ष बालाजी प्रचार मंडल ने माता की चौकी का आयोजन किया । कार्यक्रम के अंतर्गत कलाकारों ने ऐसा समय बांधा कि वातावरण पूर्णतया भक्तिमय हो गया ।

इस सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया। भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी चंडीगढ़ द्वारा भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट एवं अटूट भंडारे का भी आयोजन किया गया।

श्री अरोड़ा जी एवं श्री सूरी जी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर प्रातःकाल मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और नव संवत्सर के स्वागत में मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी मंदिरों में भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खीर के प्रसाद का वितरण किया गया । मंदिरों में श्रद्धालुओं को तिलक लगाने की व्यवस्था भी की गई । सभी मंदिरों को भव्य रूप से रोशनी से जगमगाया गया ।

इस शुभ अवसर पर हिंदू पर्व महासभा के सभी सदस्य विशेषतया सर्व श्री बीपी अरोड़ा अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी महासचिव, रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाई के सरना, लक्ष्मी नारायण सिंगला , आदर्श कुमार, राजेंद्र गुप्ता, रतनलाल,रामधन अग्रवाल, आर के सूद, देस राज बंसल , राजेंद्र गुप्ता मंडी वाले, अजय कौशिक, अनुज कुमार सहगल, संजीव कुमार, एस सी गुप्ता, मोहनलाल गौर, विनोद कुमार चढ़ा, हर्ष कुमार, अरुणेश अग्रवाल, धर्मपाल शर्मा, विनय कपूर, विवेक कपूरिया, कन्हैया गोयल, इंद्रजीत शर्मा, जी के गिरधर, के एल मदान एवं आर एल गुप्ता शामिल रहे ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *