सेक्टर 32-ए के पार्क की बुरी दशा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष

सेक्टर 32-ए के पार्क की बुरी दशा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष

चण्डीगढ़ : सेक्टर 32-ए के पार्क की हालत इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। पार्क में बने मेल और फीमेल दोनों टॉयलेटस पर ताला लगा हुआ है, जिसके कारण पार्क में आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही पार्क के अंदर काफी गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क सफाई और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अपनी बदहाल स्थिति पर आंसू बहा रहा है।
समाजसेवी अरविंद सिंह ने इस गंभीर समस्या को उठाते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पार्क के टॉयलेट तुरंत खोले जाएं और पार्क की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोग साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में पार्क का उपयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।



