news

मेयर पद पर सौरव जोशी जैसे ही विलक्षण बुद्धि, निर्भीक और ईमानदार युवा नेतृत्व की आवश्यकता थी : पूर्व मेयर पूनम शर्मा

पूनम शर्मा तथा डॉ. अनीश गर्ग ने मेयर सौरभ जोशी व जसमनप्रीत सिंह एवं सुमन शर्मा को कमलम में दी बधाई

 

चण्डीगढ़ : आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय ‘कमलम’, सेक्टर-33, चंडीगढ़ में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह एवं डिप्टी मेयर सुमन शर्मा को पूर्व मेयर एडवोकेट पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़ तथा चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के वाइस चेयरमैन डॉ. अनीश गर्ग ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एडवोकेट पूनम शर्मा ने कहा कि आज चंडीगढ़ की कॉलोनियों के मसीहा और भाजपा के लौह स्तंभ, दिवंगत जयराम जोशी जी की आत्मा स्वर्गधाम में अवश्य ही पुलकित हो रही होगी। जोशी परिवार सदैव चंडीगढ़ की जनता के सुख-दुख में निस्वार्थ भाव से खड़ा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ जोशी के नेतृत्व में यह कार्यकाल ऐतिहासिक सिद्ध होगा। चंडीगढ़ को ऐसे ही विलक्षण बुद्धि, निर्भीक और ईमानदार युवा नेतृत्व की आवश्यकता थी। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन को सफल नेतृत्व के लिए बधाई दी।

डॉ. अनीश गर्ग ने कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर जसमन सिंह अपने वार्ड में जनसेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। जनसेवा के माध्यम से उन्होंने जो स्नेह और आशीर्वाद अर्जित किया है, यह पद उसी का प्रतिफल है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों युवा नेताओं तथा महिला शक्ति के रूप में डिप्टी मेयर सुमन शर्मा के कार्यकाल में चंडीगढ़ की दिशा और दशा में अप्रत्याशित सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने तीनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *