news

महालेखाकार तृप्ति गुप्ता ने किया ध्वजारोहण 

महालेखाकार तृप्ति गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

 

चण्डीगढ़ : कार्यालय महालेखाकार (ले. हक.) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर महालेखाकार, सुश्री तृप्ति गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तृप्ति गुप्ता महालेखाकार ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का याद दिलाता है। इस अवसर पर भारत के संविधान पर क्विज प्रस्तुत किया गया जो हमें सिर्फ़ अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने और सरहद की रक्षा करने वाले सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के योगदान को स्मरण करने की सीख देता है। कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और बच्चों को महालेखाकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुखनंदन सभरवाल, उप- महालेखाकार (प्रशासन) व मनीषा तूर, उप- महालेखाकार (लेखा व पेंशन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *