news

होमलैंड हाइट्स की आरडब्ल्यूए के चुनाव 3 मई को

मोहाली : होमलैंड हाइट्स फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 70, मोहाली के प्रमुख प्रशासनिक मामलों व सोसाइटी के कामकाज पर चर्चा के लिए एक आम सभा आयोजित की गई। इस दौरान बहुमत से यह निर्णय लिया गया कि संस्था की प्रबंध समिति के सभी पदों के लिए नए चुनाव 3 मई को सोसायटी परिसर में आयोजित किए जाएंगे। ये जानकारी देते हुए महासचिव आरसी गुप्ता ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य सोसायटी में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और चुनाव दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी। पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उचित रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए जीबीएम के दौरान पारित प्रस्ताव की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *