news

श्री ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम भवन में मनाया तुलसी विवाह का पर्व

चण्डीगढ़ : श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष और अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 चंडीगढ़ में तुलसी विवाह का पावन पवित्र पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ की महिला संकीर्तन मंडली द्वारा पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली जी के नेतृत्व में पूरे वैदिक रीति से विधिपूर्वक विवाह की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। वर पक्ष हर्षौल्लास से बारात लेकर पहुंचे और विधिवत स्वयंवर उपरांत वधु को भाव भीनी नाम आंखों से विदाई दी गई।

तिवारी ने बताया कि नवरात्र के शुभागमन से अनेक पावन पर्व आरंभ हो गए जैसेकि विजय दशमी, दीपावली, विश्वकर्मा दिवस, भैया दूज, छठ पूजा और तुलसी विवाह इत्यादि। आगामी मंगलवार दिनांक 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वाँ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ की ओर से सभी नगर निवासियों तथा देश-विदेश में रह रहे सिख भाइयों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी सभा द्वारा उचित सहभागिता एवं सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सभी पर्व त्यौहार इत्यादि बड़े ही सौहार्दपूर्ण भावना से समन्वय बना कर दिल से मनाते हैं। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए यशपाल तिवारी ने मार्च 2022 से भगवान परशुराम भवन की प्रबंधन व्यवस्था भी बड़ी सूझ बूझ और निपुणता से निभाई है। अप्रैल 2025 में उन्हें पुनः सर्वसम्मति से श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ का तीन साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया।

तिवारी जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन का तीन वर्षों की अवधि के लिए राष्ट्रीय महासचिव भी निर्विरोध चुना गया। दोनों कार्यभार वे सुचारू रूप से निरंतर निभा रहे हैं।

तिवारी ने बताया कि श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ द्वारा भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में निरंतर समाज सेवा के निमित्त गतिविधियाँ चलती रहती हैं।

हर वर्ष कम से कम दो रक्तदान शिविर तथा स्वस्थ जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं और कई आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ ऐसे कार्यों में यथायोग्य सहयोग भी दिया जाता है।

 

भगवान परशुराम भवन में निरंतर प्रतिदिन शिक्षित विद्वान और अनुभवपूर्ण होमियोपैथिक डॉक्टर के नेतृत्व में डिस्पेंसरी भी चल रही है। पंजाब विश्वविद्यालय से योग विद्या में प्रशिक्षित शिक्षक की देख रेख में योग भी प्रतिदिन सिखाया जाता है और योग द्वारा उचित उपचार भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में यात्रियों के लिए उचित सुविधा युक्त कमरे भी निशुल्क उपलब्ध हैं।

गरीब कन्याओं के विवाह और गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा इत्यादि में भी आर्थिक सहायता दी जाती है।

यशपाल तिवारी ने बताया कि भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की भव्य सुंदर मूर्ति भवन के पूजास्थल में विधिवत स्थापित है। हर वर्ग और वर्ण के श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं और अपनी मन्नतें पूरी होने पर प्रसन्नता पूर्वक भगवान परशुराम जी के चरणों में शीश झुकाने आते हैं। उन्होंने कहा कि सब कार्य सुचारू रूप से भगवान परशुराम जी की कृपा से ही संभव हो रहे हैं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *