राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ ने गौ-सेवा के साथ मनाया स्थापना दिवस


चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026
🚩 जय श्री राम 🙏
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 20/11/2026 को संगठन के स्थापना दिवस के पावन उपलक्ष्य पर गौशाला (सेक्टर-45), प्रेस क्लब चंडीगढ़ एवं सेक्टर-53, चंडीगढ़ में विशेष सेवा कार्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

🔹 सेक्टर 45 चंडीगढ़ गौशाला परिसर में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान एवं गौ-सेवा की गई।

🔹 गौ शाला में गौ-सेवकों को कंबल भेंट एवं लड्डुओं के प्रसाद का वितरण किया गया ।
संगठन द्वारा गौ-सेवा के लिए पंडित श्री लाखी राम शास्त्री जी को कंबल व चांदी के माँ लक्ष्मी-गणेश जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।

🔹सेक्टर 27B प्रेस क्लब चंडीगढ़ में संगठन को निस्वार्थ सेवाएं दिये जाने के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब के वरिष्ठ मीडिया कर्मियों को कंबल व चांदी के माँ लक्ष्मी-गणेश जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया l

चंडीगढ़ अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज जी ने कहा, “स्थापना दिवस सनातन संस्कृति और गौ-सेवा के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। हमारा संगठन इसी ऊर्जा से समाज सेवा में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।”
अंत में महिला कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर संगठन की उन्नति व समस्त हिंदू समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
जारीकर्ता: मीडिया प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़।
