द प्रोग्रेसिव कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग फर्स्ट सोसायटी, सेक्टर 50-बी के चुनाव में सरगुन आर अरोड़ा सर्वाधिक मतों के साथ विजयी

चण्डीगढ़ : द प्रोग्रेसिव कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग फर्स्ट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर 50-बी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति (सत्र 2026–27) के चुनाव संपन्न हुए।
संयुक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (चंडीगढ़ प्रशासन) द्वारा अनुमोदित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, फ्लैट नंबर 1484, कैटेगरी ‘बी’ ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर 50-बी में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर (सहकारी समितियां) की देखरेख में मतगणना की गई और कुल सात उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणामों में सरगुन आर अरोड़ा ने सर्वाधिक 66 मत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

निर्वाचित उम्मीदवारों में सरगुन आर अरोड़ा के अलावा योगेश कुमार, अमिता बावा, तरलोचन सिंह, हरीश खन्ना, रविंदर सिंह व सतजोत सिंह शामिल हैं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए सोसायटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोसायटी के विकास तथा सदस्यों के कल्याण के लिए पारदर्शी ढंग से कार्य करने का आश्वासन दिया।