अनेक फिल्मी सितारों के डुप्लीकेट्स ने अपने पैसा वसूल परफॉर्मेंस से लुभाया दर्शकों को
चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स द्वारा आयोजित मेगा सिंगिंग एवं कॉमेडी कार्यक्रम में डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ मुख्य अतिथि के बतौर हुईं शामिल

चण्डीगढ़ : चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स, चण्डीगढ़ की ओर से आज जीरकपुर स्थित प्लेटिनियम बैंक्वेट हॉल, पटियाला रोड पर एक भव्य मेगा सिंगिंग एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकारों के हमशक्ल कलाकारों के साथ-साथ संगीत और मनोरंजन की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।



कार्यक्रम में मशहूर फिल्मी कलाकारों कादर खान, गोविंदा, शशि कपूर और राज कपूर के हमशक्ल कलाकारों अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, गायक एवं एसएमपीजी के निदेशक कर्नल बीके शर्मा, संगीत निर्देशक संतोष कटारिया, सूफी गायक जगजीत वडाली, पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एसपी हरि ओम शर्मा, पटियाला के डीएसपी प्रमोद कुमार और अशोक खुराना उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स, चंडीगढ़ के संचालक संजय चड्ढा ने संभाली। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत, कला और मनोरंजन के माध्यम से दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना था।
