news

जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आए वरिष्ठ नागरिक

गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-38 बी में बच्चों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

चंडीगढ़: वरिष्ठ नागरिक केवल अपने अनुभव और ज्ञान से ही समाज का मार्गदर्शन नहीं करते, बल्कि सेवा और सहयोग के कार्यों से भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनते हैं। इसी भावना के अंतर्गत चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉर एवर के पदाधिकारियों ने गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-38 बी में जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच आवश्यक सामग्री जैसे फुटवियर्स, मौजे और स्वेटर वितरित किए।

इस अवसर पर चैप्टर के पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को समझा। कार्यक्रम में चैप्टर के अध्यक्ष दीदार सिंह , सचिव मुनीश्वर जैन, कोषाध्यक्ष अनिल मेहरा, डॉ. नीलम गोयल तथा सी.पी. पुरी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बलजीत कौर ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके इस सामाजिक एवं परोपकारी प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य को मजबूत बनाने का प्रयास है।

 

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अधिकांश बच्चे कॉलोनी के हैं ।किसी का बाप नहीं है और किसी का बाप शराबी‌ है । अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *